पोस्टर विमोचन एवं पौधारोपण किया
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। राजस्थान वन एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति द्वारा स्थानीय मेहतर समाज धर्मशाला में समिति के पोस्टर विमोचन एवं पौधरोपण पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि के मुख्यातिथ्य में किया गया है। इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया। समिति के अध्यक्ष अशोक पंवार ने बताया की समिति की अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से की गई है। पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की वर्तमान में महत्वपूर्ण आवश्यकता है उन्होने समिति के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस शानदार पहल के लिये साधूवाद दिया। कार्यक्रम में शिवभगवान कम्मा, राहुल जोशी, अर्जुनसिंह फ्रांसा, गोपाल चांवरिया, महेश सैनी और संत मस्तगिरि महाराज मंचस्थ अतिथि थे। कार्यक्रम में रामसिंह दामोलिया, चन्द्रकला, महेन्द्र सिंह बीदावत, रोहित पंवार, आकाश कांत, रोहित चांवरिया, गणेश पंवार, गौरीशंकर पंवार, मनोज पंवार, पूनमचंद पंवार, वासुदेव पंवार, कानाराम पंवार, विनोद चावरियां, ढेनवाल, नानूराम घुसर, संदीप मेघवाल, महावीर आलड़िया, देवकरण पवार, हेमन्त पंवार आदि उपस्थित थें। संचालन सरिता प्रजापत एवं हिमानी कन्दोई ने किया।