ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान के तहत स्पर्श थीम पर कार्यशाला आयोजित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नवाचार ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान के अंतर्गत मंगलवार को गुरुकुल स्कूल, तारानगर में स्पर्श थीम पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित रहने तथा गुड टच और बैड टच के अंतर को समझाना था। ?कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार मीणा ने शिरकत की। एडीजे ने बच्चों से सीधे संवाद करते हुए अत्यंत सरल एवं प्रभावी ढंग से बताया कि वे खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने बच्चों को समझाया कि किसी भी असहज या गलत व्यवहार का तुरंत विरोध करें और बिना किसी डर के अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को इसकी जानकारी दें। उन्होंने कानून द्वारा बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए प्रावधानों की भी जानकारी दी। ?विद्यालय के निदेशक सुभाष चारण ने भी उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और संस्कार विद्यालय की पहली प्राथमिकता हैं। राज्य सरकार का ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान बच्चों में जागरूकता लाने और उन्हें सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। उन्होंने एडीजे का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को सतर्क रहने और सही समय पर सही आवाज उठाने की प्रेरणा दी। ?कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव जयंत यादव, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक इस सत्र में भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया।

You might also like