वार्ड चुनावों में उम्मीदवार उतारने की तैयारी : डोरवाल
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। नगर निकाय चुनावों को लेकर लाडनूं के निम्बी रोड पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आरएलपी के शहरी कार्यालय का मंगलवार शाम को उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी महेन्द्र डोरवाल जिला कुचामन डीडवाना ने शिरकत कर फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डोरवाल ने कहा कि आरएलपी नगरपालिका चुनावों में लाडनूं के 45 वार्डों से 30 वार्डों में अपने कार्यकर्ताओं को टिकट देकर शहरी सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आरएलपी नेता रामकरण रेवाड़ ने कहा कि अब नगरपालिका के वार्डो की लॉटरी जारी हो चुकी है। इस बार पार्टी शहरी क्षेत्र में विकास के लिए अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। इस मौके पर ज्ञाना राम महरीया, सुरजा राम, आरएलपी नेता रामकरण रेवाड़, सिकन्दर छिपा, सुखाराम, ईमरता राम, महावीर, जगदीश शर्मा, अमीन छिपा, सोयब आलम, सुखराम बिरड़ा, महराम गोदारा, समीर तंवर, सुमन स्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रही।