ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

निसं
जयपुर (नवयत्न)। बजाज नगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40-45 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरयूएचएस अस्पताल के मुर्दाघर स्थित डीप फ्रीजर में रखवाया और मर्ग दर्ज किया। पुलिस के अनुसार रेलवे किलोमीटर संख्या 236/35-37 के पास ट्रेन संख्या 12403 की चपेट में आने से महिला की मौत हुई। आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान के प्रयास किए गए लेकिन फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतका के हुलिए और गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पहचान के प्रयास कर रही है।

You might also like