ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर गरजे स्वर्ण समाज

कृष्ण गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। ईडब्ल्यूएस आरक्षण में सरलीकरण और आगामी पंचायत राज चुनाव में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को स्वर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने आरक्षण व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाने की मांग की। स्वर्ण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी संदीप चौधरी को राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें ईडब्ल्यूएस आरक्षण के नियमों को सरल बनाने तथा इसमें आ रही विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई। साथ ही आगामी पंचायत राज चुनाव में भी ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने की मांग उठाई गई। समाज के लोगों का कहना था कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए मौजूदा प्रक्रिया को सरल किया जाना जरूरी है। पंचायत चुनाव में आरक्षण लागू होने से ग्रामीण क्षेत्र के पात्र लोगों को भी प्रतिनिधित्व का अवसर मिल सकेगा। इस दौरान एडवोकेट शिवराज राठौड़, पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, एडवोकेट बिशनसिंह शेखावत, सुमेर सिंह शेखावत, कर्नल सिंह, अमर सिंह, आशुतोष शर्मा, बल्ली सिंह उरीका, करण सिंह, प्रहलाद सिंह, महेन्द्र सिंह, विकास सिंह, जगदीश सिंह, गजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह बुहाना, दलीप सिंह, मामन सिंह, जयसिंह, संतु सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

You might also like