प्रतिभाओं व भामाशाहों का किया सम्मान

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाणी आशा में एसडीएमसी सदस्य गोपीराम कस्वा की अध्यक्षता में प्रतिभा व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ में भामाशाह परमेश्वरलाल, बीरबलराम, जयचन्द, ओमप्रकाश, रामचंद्र, रामनिवास, डॉ विजय पचार, मोतीराम सिंहमार, जवाहरलाल कस्वा, रूघाराम राहर, बेगाराम छाबड़ा, हरि राम सहारण, भजन सिंह पचार, मनीराम, महावीर यादव, पूर्व सरपंच नौरंगलाल, रूघाराम, उदय सिंह, फूलाराम प्रजापत आदि को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ में शारीरिक व्यायाम डंबल आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। भामाशाह रामनिवास धीनवाल ने स्कूल स्टाफ के सहयोग से बोर्ड परीक्षा 10 ओर 12 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को हवाई यात्रा की विद्यालय परिवार के सहयोग से करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में काशीराम, नंदलाल, मोहनराम, गोपीराम, उदाराम, हीरालाल सूबेदार, मनोज कुमार कसवा, दीपचन्द, शेर सिंह, बनवारीलाल, फूलाराम, गुगानराम, ताराचंद कस्वां, मंगलाराम मीणा, इन्द्राज, लालचंद भगत, नरेंद्र कुमार, मोहन लाल, ओमप्रकाश धीनवाल, सुगनाराम धीनवाल, पूर्णाराम महला, प्रदीप गोदारा, अनिल कुमार सहारण, रामनाथ, विजयपाल आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य बलवंत सिंह सिंहमार ने आगंतुकों का आभार जताया। संचालन कुलदीप गौड़ और श्रवण कुमार ने किया।

You might also like