चुनाव की हलचल बढ़ी, बैठकों का दौर भी शुरू
निसं
लोसल (नवयत्न)। नगरपालिका चुनावों की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद नगरपालिका लोसल के चुनाव की तैयारियां एवं एकाएक हलचल बढ़ गई है। चुनाव को नजदीक देखकर पार्टियों की बैठक करने का दोर शुरू हो गया है तो आमजन में भी इस चुनाव को लेकर रोचकता बढ़ने लगी है। कार्यकर्ताओं के बीच पार्टियों के पदाधिकारी बैठक में शामिल होकर चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। कार्यकर्ताओं से चुनाव के संबंध में बातचीत साझा की जा रही है। भाजपा ने भी पार्षद का चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं से आवेदन पत्र मांगने पर दावेदारों के आवेदन पहुंचने शूरू हो गया है। कांग्रेस की पटवारी कोटेज में विधानसभा प्रभारी प्रीति मेघवाल, जिलाध्यक्ष सुनिता गठाला, जगदीश दानोदिया की मौजूदगी में नगरपालिका चुनाव की बैठक हुई जिसमें वक्ताओं ने एकजुट होकर लोसल नगरपालिका में कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि नगरपालिका चुनाव में हम सब एकजुट होकर मेहनत करेंगे जिससे शहर की सरकार बनाकर कांग्रेस यहां पर हैट्रिक लगा सके। बैठक में पार्षद टिकट देने के मामले में चर्चा की गई उसके बाद यह तय किया गया कि वार्ड स्तर पर दावेदारों की समीक्षा कर सबकी सहमति से उम्मीदवार का चयन किया जाएगा जो पार्षद का चुनाव जीत सके। नगरपालिका चुनाव में तीस हजार से ज्यादा मतदाता हैं। जानकारी के अनुसार पुरुष 15729 एवं महिला की संख्या 14767 है।