जाखल तीज मेले में उमड़ रही भीड़, रोजाना भंडारा सेवा

निसं
बुगाला (नवयत्न)। जाखल तीज मेले को शुरू हुए आठ दिन हो चुके हैं, लेकिन मेले की रौनक अब भी बरकरार है। शाम होते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मेला परिसर पहुंच रहे हैं। भीड़ के कारण देर रात तक मेले में चहल-पहल बनी रहती है। मेले में खान-पान की कई स्टॉल लगी हैं। यहां लोग तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं। महिलाओं के लिए कपड़े, घरेलू उपयोग की सामग्री, सजावटी सामान और अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध है। बच्चों के मनोरंजन से लेकर युवाओं के रोमांच और महिलाओं की खरीदारी तक मेले में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ आकर्षण है। मेला अध्यक्ष रामदीन कुमावत ने बताया कि जाखल तीज मेले को लेकर लोगों में लगातार उत्साह बना हुआ है। मेले में मनोरंजन, खरीदारी और खान-पान की व्यवस्थाएं की गई हैं। सावन कृपाल रुहानी मिशन दर्शन आश्रम की ओर से मेले में रोजाना भंडारा सेवा भी संचालित की जा रही है। आसपास के गांवों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंच रहे हैं।

You might also like