उपखंड अधिकारी ने ली राजनीतिक दलों के साथ बैठक
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। उपखंड अधिकारी कार्यालय श्रीमाधोपुर में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के अंतर्गत आदर्श आचार संहिता की पालना हेतु उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर ने अधीन समस्त राजनीतिक दलों के ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधियों को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें आदर्श आचार संहिता के विभिन्न प्रावधान राज्य सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन, मतदान हेतु स्थापित बूथों, क्रिटिकल, वुलनरेबल बूथों, नाम निर्देशन, लाउडस्पीकर, वाहन उपयोग, पोस्टर बैनर आदि के उपयोग नगर पालिका सदस्य की खर्च सीमा व ईवीएम, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल आदि के बारे में चर्चा की गई एवं आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालन करने हेतु सहयोग करने के निर्देश प्रदान किए गए। मीटिंग में रिटर्निंग अधिकारी श्रीमाधोपुर, रिटर्निंग अधिकारी अजीतगढ़, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमाधोपुर व विभिन्न राजनीतिक दलों के ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।