विद्यार्थियों को खिलाई खीर-जलेबी, पौधरोपण भी किया

निसं
चिड़ासन (नवयत्न)। क्षेत्र के चिड़ासन गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को कृष्ण भोग के रूप में खीर-जलेबी खिलाई गई। कार्यवाहक प्रधानाचार्य होशियार सिंह लांबा ने बताया कि भामाशाह संदीप कुमावत के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करते हुए रोज पानी देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर रामनारायण कुमावत, मोनू योगी, लोकेश योगी, सुनील कुमावत, अनिल कुमावत, सतवीर गुर्जर, मुकेश देवा, महेंद्र कुमावत सहित अन्य ने व्यवस्थाएं संभालीं। विद्यालय स्टाफ के ए. सोनिया, मीना, अमीलाल, मोहम्मद हनीफ ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं नैतिकता का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में अंताक्षरी और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।

You might also like