प्रीमियर लीग नाईट टूर्नामेंट में जेएएस इलेवन स्टार रही विजेता
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। तारानगर कस्बे में बालाजी पक्का जोहड़ मंदिर के सामने खेल मैदान पर आयोजित तारानगर प्रीमियर लीग नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में जेएएस एलेवन स्टार विजेता रही। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि ऑक्शन आधारित लीग में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। लीग का फाइनल मैच जेएएस इलेवन स्टार एवं देशी बॉयज नेठवा के मध्य खेला गया। जेएएस के कप्तान जयनारायण सिहाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जेएएस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सुरेन्द्र जोड़ी के शानदार 72 रनों की बदौलत 140 रन बनाए जिसके जवाब में देशी बायज नेठवा टीम 119 रन ही बना सकी। जेएएस के रमेश झांसल 4 विकेट लेकर और 35 रन बनाकर फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच रहे। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज सुनील झारिया, बेस्ट बल्लेबाज ओम सिंह एवं बेस्ट बॉलर प्रदीप सुथार रहे। टूर्नामेंट समापन समारोह के मुख्य अतिथि अलबेला खान ने विजेता टीम जेएएस इलेवन स्टार को 61 हजार रूपए नकद व ट्राफी तथा उपविजेता देशी बॉयज नेठवा को 31 हजार नकद व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य इमरान जेडी, सद्दाम हुसैन, इमरान खोखर, महिपाल कस्वा, ताहिर, अब्दुल हमीद, साबिर लूहार, अयुब, महमूद, मुरारी शर्मा, अरविंद भामी, जयनारायण, सतीश बुंदेला, केहरसिंह गोदारा, हनुमान सामोता, अशोक शर्मा, दाऊद लुहार, योगेश वर्मा, साबिर जिंद्राण, श्रवण, बिलाल, अशरफ आदि अनेक गणमान्य तथा खिलाड़ी मौजूद थे।