दुलचास स्कूल में 21 पौधे लगाए, वृक्ष मित्र का सम्मान

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने के संदेश के साथ पौधारोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम हुआ। ऑक्सीजन जन आंदोलन के संयोजक एवं वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ ने ‘एक व्यक्ति, एक पेड़Ó अभियान के तहत विद्यार्थियों को 51 पौधे नि:शुल्क वितरित किए। वहीं 21 छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। इस दौरान ‘वृक्षारोपण एवं जल संरक्षणÓ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। विद्यालय स्टाफ व ग्रामवासियों ने श्रवण कुमार जाखड़ का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। संस्था प्रधान संदीप चाहर ने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने और जल की एक-एक बूंद बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सूबेदार प्रेम सिंह, शंकर दान, गिरधारी खोत, सुभाष जांगिड़, छोटेलाल, राजकुमार, वीरेन्द्र व प्रदीप सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like