उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का मौन प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

निसं
नवलगढ़ (नवयत्न)। बेरी से गोठड़ा तक प्रस्तावित रेल लाइन के विरोध और उचित मुआवजे सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को किसानों ने मौन प्रदर्शन किया। किसानों ने शहीद स्मारक से एसडीएम कार्यालय तक मौन जुलूस निकाला। प्रदर्शन के बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण में अवार्ड की अनियमितताओं को दूर करने और भूमि अधिग्रहण अधिनियम-2013 की पालना सुनिश्चित करने की मांग की। किसानों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। इस दौरान किसान नेता विजेंद्र सिंह काजला, माया चौधरी, नंदलाल गर्वा, खेताराम, मदन सैनी, सांवर यादव, मोहित जांगिड़, भंवर सिंह गुर्जर, मोहम्मद अली चौहान, मेघाराम राड, करणी राम झाझड़िया, मनोहर सीगड़ सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

You might also like