तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी टाउनशीप स्थित महिला समाज में मंगलवार देर शाम को महिला समाज द्वारा तीज महोत्सव धुमधाम से मनाया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला समाज अध्यक्ष लीला बोहरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपा गुहा, कमलेश, इंद्रा मौजूद थी। लीला बोहरा ने विधिवत रूप से तीज महोत्सव का शुभारंभ किया। समिति अध्यक्ष ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। महोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न खेल और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला समाज अध्यक्ष लीला बोहरा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तीज जैसे पारंपरिक त्योहारों का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, लोक संस्कृति और रीति-रिवाजों से जोड़ते हैं। उन्होंने जोर दिया कि पारंपरिक त्योहारों को मनाने से हमारी संस्कृति जीवित रहती है और संस्कारों को बढ़ावा मिलता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी, जिनमें राजस्थान की लोक संस्कृति और तीज पर्व की परंपराओं की झलक दिखाई दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मोनिका कटेवा, ममता राजपुरोहित, सुलक्षणा शर्मा, मलिका, मीरा गुप्ता, दीपिका कराना आदि मौजूद थी।