यशवी ने जयपुर में जीता राष्ट्रीय स्तर पर योग में पदक

विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न)। बागर स्थित सेंट विवेकानंद विद्यालय की छात्रा यशवी ने एसएमएस स्टेडियम जयपुर में आयोजित दसवीं जयपुर लीग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। संस्था प्रबंध निदेशक प्रणय गुप्ता ने बताया कि जयपुर योग लीग का आयोजन 22 एवं 23 अगस्त को जयपुर स्थित एसएमएस इंडोर स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में झुंझुनूं जिले के चिड़ावा स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा यशवी ने योगा बिगिनर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं नितिशा, गौरी, गोरिका, अन्वी एवं अमृता शर्मा ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यालय के लिए यह उपलब्धि उस समय और भी गौरवपूर्ण हो गई, जब विद्यालय के योगाचार्य आशीष गिरधर ने एडवांस स्तर की श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी मोहित जांगिड़ ने भी अपनी आयु वर्ग की एडवांस श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्या स्वाति गुप्ता ने बताया की विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए योगा क्लासेस नि:शुल्क आयोजित करवाई जाती है और यह विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत व प्रयास का ही परिणाम है। संस्था निदेशक अनिल गुप्ता ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों तथा योगाचार्य आशीष गिरधर को बधाई दी।

You might also like