राष्ट्रीय ग्रेपलिंग रेसलिंग कुश्ती चैम्पियनशिप में खिलाडियो ने जीते पदक
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। हरिद्वार उत्तराखंड में भारतीय कुश्ती संघ व भारतीय ग्रेपलिंग रेसलिंग कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग रेसलिंग कुश्ती चैम्पियनशिप में सब जूनियर, जूनियर सीनियर ग्रेपलिंग रेसलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में राजस्थान टीम का नेतृत्व करते हुए सीकर जिले के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। सीकर जिला ग्रेपलिंग रेसलिंग कुश्ती संघ के महासचिव डॉ. आशुतोष कुमावत ने बताया कि चैंपियनशिप में सीकर जिले के खिलाड़ी ने राजस्थान का नेतृत्व करते हुए 20 अगस्त से 23 अगस्त को वंदना कटारिया नेशनल स्टेडियम हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग रेसलिंग कुश्ती चैम्पियनशिप में सीकर जिले के खिलाड़ी ने राजस्थान का नेतृत्व करते हुए सीनियर वर्ग में कविता बगडिय़ा एक रजत, एक कांस्य, प्रवीण यादव स्वर्ण पदक, अजय सिंह कांस्य पदक व सब जुनियर वर्ग में रूपेश सोनी दो स्वर्ण पदक, कुनाल यादव एक स्वर्ण व एक रजत पदक, अक्षय एक स्वर्ण पदक, भव्य एक स्वर्ण पदक व एक रजत पदक, यश सैनी, धनंजय चौधरी, मयंक स्वामी, राकेश एक कांस्य, छात्रा गुंजन, पल्लवी यादव एक कांस्य पदक, मोनिका गुर्जर दो कांस्य पदक जीत कर आदि खिलाडिय़ों ने सीकर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में श्री विनायक इंटरनेशनल स्कूल श्रीमाधोपुर के खिलाडिय़ों ने 15 पदक व चैम्पियन स्पोट्र्स एकेडमी श्रीमाधोपुर के 4 पदक खिलाडिय़ों ने प्राप्त किए व प्रतियोगिता में 6 गोल्ड, 3 सिल्वर, 10 कांस्य कुल 19 पदक प्राप्त किए। डॉ आशुतोष कुमावत ने बताया कि राजस्थान टीम का नेतृत्व कर खिलाडिय़ों को पदक जीतने पर ग्रेपलिंग कमेटी राजस्थान के अध्यक्ष जयराम सिंगोदिया व महासचिव महेश कुमावत सीकर जिला जुडो संघ के सचिव नारायण कुमावत व श्री विनायक इंटरनेशनल स्कूल श्रीमाधोपुर के डायरेक्टर पिंटू यादव ने शुभकामनाएं प्रेषित की व लाडली संस्थान संचालक अमृता कुमावत चैम्पियन ग्रुप श्रीमाधोपुर सीकर चैम्पियन स्पोट्र्स एकेडमी, अखाड़ा द फिटनेस जोन श्रीमाधोपुर आदि संस्थाओं ने सम्मानित कर बधाई देकर मुंह मीठा किया।