स्वच्छता अभियान के तहत स्पेशल कैम्पेन

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत स्पेशल कैम्पेन शुरू किया गया है। इसके तहत संस्थानों की साफ सफाई, टूटे फुटे पुराने सामान का निस्तारण संबंधी गतिविधियां की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने बताया कि 30 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के तहत जिलेभर में गतिविधियां की जा रही है। इसके तहत चिकित्सा संस्थानों में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। साथ ही आमजन को स्वच्छता का महत्व और इसके फायदे बताए जा रहे है। वहीं स्वच्छता को जीवन में अपनाने और इसका पूरा ध्यान रखने की शपथ दिलाई जा रही है। अभियान के तहत स्पेशल कैम्पेन शुरू किया गया है। इस कैम्पेन के तहत संस्थानों में लगी फटी पुरानी प्रचार प्रसार सामग्री को हटाने, टूटे फूटे सामान का निस्तारण, पुराने व कबाड़ हो चुके सामान का निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शिक्षण संस्थाओं में जाकर बच्चों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

You might also like