चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। नगर पालिका चुनावों को लेकर बुधवार को कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन पटवारी धर्मशाला श्रीमाधोपुर में पर्यवेक्षक सद्दाम हुसैन, पूर्व सचिव बालेन्दु सिंह शेखावत, नीमकाथाना जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसीया के सानिध्य में हुआ। पर्यवेक्षक ने टिकट के दावेदारों व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर एक जुट होकर चुनाव जीतने का मंत्र दिया। मंच संचालन ब्लॉक संगठन मंत्री राकेश तिवाड़ी ने किया। सम्मेलन में हजारों कांग्रेस जन उपस्थित थे।