टिकट के लिए एक वार्ड में कई दावेदार, दोनों पार्टियां कर रही डैमेज कंट्रोल
अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रि या गुरुवार से शुरू हो गई, लेकिन दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस में से कि सी ने भी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी नहीं की हैं। बगावत टालने के लिए दोनों ही पार्टियां सर्वे की रिपोर्ट पर स्थानीय नेताओं से रायशुमारी कर रणनीति बना रहे हैं। एक ही वार्ड से एक से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं की दावेदारी से पार्टी के सामने संतुलन की चुनौती हैं। माना जा रहा हैं कि टिकट की पहली लिस्ट 29 अगस्त तक जारी होगी, जबकि विवादित सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन पत्ते खोले जाएंगे। दोनों दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती एक ही वार्ड से टिकट मांग रहे सक्रिय कार्यकर्ता दावेदारों से संपर्क और उन्हें पार्टी के साथ एकजुट रखने की है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नेता लगातार दावेदारों के बीच सहमति बनाने में पाटियों को सफलता भी मिली है। टिकट की दावेदारी को लेकर दोनों ही प्रमुख दलों में वार्डवार बैठकों और आपसी चर्चा का दौर चला। पार्टी नेता दावेदारों से बातचीत कर यह संदेश दे रहे हैं कि टिकट किसी एक को मिलने की स्थिति में अन्य दावेदार पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में पूरी ताकत से जुटें। इससे चुनाव में भीतरघात की आंशका को कम करने के साथ पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने की कौशिश की जा रही है।
लॉटरी से टिकट तय करने पर भी सहमति का फॉर्मूला
जिन वार्डो में एक से ज्यादा दावेदार है और वहां सर्वसम्मति नहीं बनने पर लॉटरी के जरिए टिकट तय करने के फॉर्मूले पर भी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि कुछ वार्डों में दावेदार इस व्यवस्था पर सहमति जताने लग हैं। इससे टिकट को लेकर होने वाले विवाद को खत्म करने और सभी दावेदारों को एक मंच पर बनाए रखने की कोशिश की जा रही हैं।
एक टिकट, कई दावेदार … दोनों दलों की परीक्षा
नगर पालिका के वार्डों में टिकट के लिए कई दावेदार मैदान में है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रत्याशी चयन से ज्यादा चुनौती टिकट नहीं मिलने वाले दावेदारों को साथ रखने की है। पार्टी नेताओं की कौशिश है कि टिकट की घोषणा के बाद कोई दावेदार निर्दलीय मैदान में नहीं उतरे और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ माहौल न बने। चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही दोनों दल इसी रणनीति पर काम कर रहे हैं।