देवरोड़ के खिलाडियो ने जीते 7 मेडल, अब नेशनल खेलेगें

विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न)। देवरोड़ स्टेडियम के खिलाडिय़ों ने जूनियर और अंडर-23 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक अपने नाम किए। उपलब्धि पर स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाडिय़ों का स्वागत किया गया। प्रशिक्षक जयसिंह धनखड़ ने बताया कि अजमेर में हुई जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मनीष ने ऊंची कूद में स्वर्ण, लक्ष्मी ने हेप्टाथलॉन में कांस्य तथा अभिषेक ने 400 मीटर दौड़ और 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीते। वहीं सीकर में हुई अंडर-23 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नितिन ने हैमर थ्रो में रजत तथा अंशु राहड़ ने ऊंची कूद और लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के आधार पर पांचों खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर प्रधानाचार्या सुमनलता के नेतृत्व में साथी खिलाडिय़ों ने उनका स्वागत किया।

You might also like