अनिल शर्मा उपाध्यक्ष, सुधीर गुप्ता और प्रदीप सुरोलिया महासचिव मनोनीत

अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। खेतड़ी ब्लॉक उपभोक्ता समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रामानंद शर्मा ने जिला अध्यक्ष प्रभु तिवाड़ी व संगठन प्रभारी कैप्टन शंकरलाल की अभिशंसा पर नई कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में अनिल कुमार शर्मा दलोता, बसंत राम कालोटा और सरजीत स्वामी इलाखर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डॉ. प्रदीप कुमार सुरोलिया बबाई, डॉ. सुधीर गुप्ता खेतड़ी और डॉ. संदीप कुमार गुर्जर मेहड़ा गुर्जरवास को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। द्वारका प्रसाद फरेरा, मनोज कुमार सेन बबाई, मनीष यादव ठाठवाड़ी, नरेश खटाना दुधवा, संजय जेवरिया रवा को सचिव बनाया गया है। धर्मपाल यादव शिमला कोषाध्यक्ष, सीताराम शर्मा त्योंदा सहायक कोषाध्यक्ष तथा अजय शर्मा धीरजपुरा और राजकुमार यादव शिमला को संगठन मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा आजाद अहमद खान गोठड़ा को प्रचार-प्रसार सचिव तथा गोपाल कृष्ण शर्मा खेतड़ी को मीडिया प्रवक्ता बनाया गया। सत्येंद्र बाबूजी रवा, दिनेश कुमार कोराना दुधवा, वेदपाल शेखावत टीबा बसई, राधेश्याम शर्मा सीहोड़, मुरारी लाल सुरोलिया पपुरना, रमेश कुमार शेखावत ककराय और सीताराम जांगिड़ मांदरी को भी कार्यकारिणी में मनोनीत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रामानंद शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही अन्य गांवों से सदस्यों को मनोनीत कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

You might also like