आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व व्यापारियों को भेंट किए मास्क व सैनिटाइजर

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)18 मई। भामाशाह एवं समाजसेवी सोहन लाल वर्मा पूर्व सरपंच बबाई द्वारा अपनी धर्मपत्नी गीता देवी की पुण्य स्मृति में कोरोना वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, व्यापारी व जरूरतमंद लोगों को मास्क, सैनिटाइजर व दस्ताने वितरित किए। सोहन लाल वर्मा द्वारा क्षेत्र में भामाशाह के तौर पर समय-समय पर आवश्यकता को देखते हुए अनेक सराहनीय कार्य किए गए हैं। समाजसेवी सोहन लाल वर्मा द्वारा क्षेत्र में 500 मास्क व 100 सैनिटाइजर का वितरण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, व्यापारी व विभिन्न वार्ड के जरूरतमंद लोगों को वितरित किये गए। इस मौके पर राधेश्याम भारती, घी वाला सेवा संस्था के सचिव डॉक्टर पारस वर्मा, मीणा समाज तहसील महासचिव बलवीर मीणा, दिनेश नायक, जगदीश चनानिया आदि मौजूद रहे।

You might also like