गोपाल सोनी बने पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष

निसं
बुगाला (नवयत्न)। पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय झुंझुनूं निवासी व जयपुर प्रवासी गोपाल सोनी पुत्र बाबूलाल सोनी को पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति की जानकारी मिलने पर पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोनी को बधाई दी। सोनी ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वे समाजहित के कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाएंगे।

You might also like