सांखला पशुपालन के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

निसं
दांतारामगढ़ (नवयत्न)। नई दिल्ली के वेलकम होटल में आयोजित ग्लोबल एक्सीलेंस समिट में वेबिक यूनिवर्सिटी घाना द्वारा भरत कुमार सांखला को पशुपालन के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार ओम गौ सेवा केंद्र पिछले 10 सालों से बीमार गो माताओं और वन्य जीवों की सेवा कर रही हैं। भरत सांखला ने बताया कि यह सम्मान केवल भरत सांखला का नहीं है बल्कि यह सम्मान ओम गौ सेवा केंद्र की पूरी कार्यकारिणी के सदस्यों, सभी भामाशाहों और गौ माता को जाता है, जिनके सहयोग और आशीर्वाद से यह संभव हो पाया हैं।

You might also like