बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा दिनांकित 11.08.2026 के तहत अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की कार्य योजना (फेज-6) को निरस्त किये जाने हेतु पीठासीन अधिकारी अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश श्रीमाधोपुर रविकान्त जिन्दल को मुख्य न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के समय श्रवण कुमार यादव अध्यक्ष अभिभाषक संघ श्रीमाधोपुर, रामावतार सैनी प्रथम, बनवारीलाल कुड़ी पूर्व अध्यक्ष, अनिल यादव, महावीर पारीक, झाबरमल भारणी, सांवर मल महला पूर्व अध्यक्ष, रामजीलाल दूधवाल, सुदेश सामोता, सुभाष गुप्ता, कमल वर्मा, पूरणमल शर्मा, दिलीप मंगावा, हनुमान सामोता, रक्षपालदास स्वामी, राजेंद्र शर्मा व झाबरमल बाजिया सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।

You might also like