मास्टर चाबी से बाइक चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

निसं 
जयपुर (नवयत्न)। खोराबीसल थाना पुलिस ने घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी मास्टर चाबी से सूनी जगहों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाता था। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि  खोराबीसल थाना पुलिस ने घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने के मामले में
कुशाल यादव (23) निवासी विद्याधर नगर हाल शिप्रापथ को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार आरोपी नशे और मौज-शौक के खर्च पूरे करने के लिए मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर वाहन चोरी करता था। उसके खिलाफ विद्याधर नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला भी दर्ज है।

You might also like