विश्व रोग सुरक्षा दिवस 14 से

सपना शर्मा
सीकर (नवयत्न)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 से 20 सितम्बर तक विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत गैर संचारी (एनसीडी) की स्क्रीनिंग एवं रोगी सुरक्षा संबंधी विशेष अभियान चलाया जाएगा। सीएमएचओ डॉ अशोक महरिया ने बताया कि सैफ केयर फोर नान कम्यूनिकेबल डिजीज थीम पर गतिविधियों की जाएगी। उन्होंने बताया कि संस्थानों पर एनसीडी स्क्रीनिंग की जाएगी और आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि 14 से 20 सितम्बर तक चिकित्सा संस्थानों पर विशेष अभियान के तहत विशेष तौर से हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कॉमन कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी।

You might also like