नगरपालिका चुनाव के चलते कृषि उपज मंडी में आज नीलामी रहेगी बंद

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। नगरपालिका नोखा क्षेत्र में 11 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर कृषि उपज मंडी समिति नोखा ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। मंडी समिति के अनुसार कच्ची आढ़त व्यापार संघ नोखा की ओर से अवगत कराया गया कि मंडी यार्ड नगरपालिका नोखा के क्षेत्राधिकार में आता है और समस्त व्यापारियों द्वारा शत-प्रतिशत मतदान किया जाना है। इसके मद्देनजर 11 सितंबर को कृषि जिंसों की नीलामी प्रक्रिया पूर्ण रूप से बंद रहेगी। मंडी समिति ने संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नीलामी बंद रहने की सूचना किसानों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं, ताकि किसानों को मंडी में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडी समिति नोखा द्वारा जारी कार्यालय आदेश में बताया गया कि 11 सितंबर को मंडी में कृषि जिंसों की नीलामी नहीं होगी, जबकि इसके अगले दिन से मंडी की सामान्य गतिविधियां निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संचालित होने की संभावना है।

You might also like