सोशल डिस्टेसिंग की उड़ी धज्जिया
गुढ़ागौड़जी ,(मो. जावेद)18 मई। केन्द्र सरकार, राज्य सरकार व झुंझुनूं जिला प्रशासन के सोशल डिस्टेसिंग के दावों की धज्जिया उड़ायी जा रही है। सोशल डिस्टेसिंग को लेकर किये गए दावों पर एसबीआई की केड ब्रांच ने विफलता की मुहर लगाई है। जानकारी के अनुसार बैंक में पैसे निकालने वालो का हुजुम उमड़ पड़ा। लोगों ने इस दौरान सरकार की एडवायजरी का पालन नहीं किया। यही नहीं बैंक के बाहर ई-मित्र है जो एसबीआई मिनी ब्रांच के रूप में कार्य करता है वहां भी लोगो का जमावड़ा देखने को मिला।