नगरपालिका के 35 वार्डोँ पर मतदान के लिए कुल 36 मतदान केंद्र स्थापित

निसं
तारानगर (नवयत्न)। नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के तहत नगरपालिका तारानगर के कुल 35 वार्डों पर मतदान के लिए शहर में कुल 36 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम प्रियंका कड़ेला ने बताया कि वार्ड नंबर एक के लिए सोनी धर्मशाला, वार्ड नंबर 2 के लिए महात्मा गांधी नवीन विद्यालय कमरा नंबर 12 व कमरा नंबर 2, वार्ड नंबर 3 के लिए महात्मा गांधी नवीन विद्यालय कमरा नंबर 3, वार्ड नंबर 4 के लिए संघ ओसवाल पंचायत भवन, वार्ड 5 के लिए सरस्वती कन्या महाविद्यालय, वार्ड 6 के लिए बीआर स्कूल, वार्ड 7 के लिए राजकीय सीता देवी तोषनीवाल विद्यालय कमरा नंबर 8 मध्य भाग, वार्ड 8 के लिए राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, वार्ड 9 के लिए राजकीय सीता देवी तोषनीवाल विद्यालय कमरा नंबर 11 उत्तर भाग, वार्ड नंबर 10 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 1, वार्ड 11 के लिए जोड़ी धर्मशाला, वार्ड 12 के लिए इंद्रमणि शारदा बालिका विद्यालय कमरा नंबर 1 बांया भाग, वार्ड 13 के लिए इंद्रमणि शारदा बालिका विद्यालय कमरा नंबर 5 दांया भाग, वार्ड नंबर 14 के लिए सैनी विकास संस्था, वार्ड 15 के लिए मॉडर्न प्रिंस उच्च माध्यमिक विद्यालय, वार्ड 16 के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 8, वार्ड 17 के लिए मदरसा लोहारन, वार्ड 18 के लिए सुभाष शिक्षण संस्थान विद्यालय, वार्ड 19 के लिए नेहरू पब्लिक स्कूल, वार्ड 20 के लिए टैगोर स्कूल कला भवन, वार्ड 21 के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 दक्षिण हिस्सा, वार्ड 22 के लिए चौधरी गेस्ट हाउस, वार्ड 23 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 उत्तर हिस्सा, वार्ड 24 के लिए देव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, वार्ड 25 के लिए चौधरी कॉलेज, वार्ड 26 के लिए मॉडर्न छात्रावास, वार्ड 27 के लिए ब्राह्मण पंचायत भवन, वार्ड 28 के लिए बंका धर्मशाला, वार्ड 29 के लिए जमनाधर मोतीलाल सरावगी विद्यालय, वार्ड 30 के लिए शांति देवी कंदोई बालिका विद्यालय, वार्ड 31 के लिए मदरसा तेलियान, वार्ड 32 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 3, वार्ड 33 के लिए मेघवाल धर्मशाला, वार्ड 34 के लिए बनेचंद सरावगी आदर्श विद्या मंदिर, वार्ड 35 के लिए सैनी संस्था को मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है। एसडीएम ने बताया इन 36 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। इसमें 20 केंद्र संवेदनशील है जिन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेंगे।

You might also like