विधायक गुर्जर ने किया नवनिर्मित कमरे व बरामदे का उद्घाटन
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। नालपुर स्थित खेड़ा वाला बाबा धाम (बिस्सा नालपुर) परिसर में नवनिर्मित कमरे एवं बरामदे का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर रहे। ?समारोह के दौरान विधायक धर्मपाल गुर्जर ने शिलालेख का अनावरण कर हैदराबाद प्रवासी भामाशाह पुरुषोत्तम मनीराम अग्रवाल द्वारा अपने पूज्य माता-पिता स्व. रामकुमार एवं स्व. नर्मदा देवी की पावन स्मृति में करवाए गए कमरे व बरामदे के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। विधायक ने भामाशाह परिवार के इस अनुकरणीय योगदान की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद व सम्मान किया। ?कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विश्वेंद्र नालपुरिया ने बताया कि भामाशाह द्वारा धाम परिसर में कमरे एवं बरामदे का निर्माण करवाया गया है। इस दौरान विधायक धर्मपाल गुर्जर ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि नालपुर में वर्तमान में 11 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। साथ ही ग्रामवासियों की मांग पर विधायक ने गांव में 17.50 लाख रुपए की लागत से थ्री-फेस ट्यूबवेल लगाने की घोषणा की। विधायक की प्रेरणा से भामाशाह ने भी स्कूल परिसर के अंदर 25 गुणा 25 फीट का नया स्टेज (मंच) बनवाने की घोषणा की। ?कार्यक्रम के दौरान दुलीचंद रोजरिया, बलवीर कटेवा, रणवीर मास्टर, रामस्वरूप मास्टर, सत्यनारायण शर्मा, देशराम काजला, महेश कुमावत, मीरसिंह भगत, सुनील पुजारी, अजीत गहलोत, कमल रोजरिया, बसंता जोगी, मनोज जोगी एवं बुधराम रोजरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।