रक्तदान शिविर के पोस्टर का किया विमोचन

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। निकटवर्ती ग्राम पंचायत कल्याणपुरा में पंचायत भवन में रविवार 13 सितम्बर को प्रतिभा सम्मान समारोह एवम् विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जावेगा। आयोजन कर्ता कर्मयोगी टीम कल्याणपुरा एवम् समस्त ग्रामवासियों द्वारा इस तरह का आयोजन किये जाने के अवसर पर आयोजक टीम के सदस्य शीशराम तेतरवाल व मुकेश सामोता ने बताया कि इसके लिए न्यायालय परिसर श्रीमाधोपुर में गुरुवार को पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, महासचिव धर्मेन्द्र सामोता, अधिवक्ता नन्दकिशोर यादव, प्रकाश बाजिया, अनिल यादव, राजेंद्र शर्मा, दीपक बाजिया, धूडसिंह रोहलाणियां, राजेन्द्र जाखड़, राम प्रतापसिंह धींवा, जालिमसिंह, सुदेश सामोता, दिलीप मंगावा, आदित्यप्रताप सिंह नरूका, शिशुपाल नारनोलिया, कुमार गौरव खैरवा, रामजी लाल दूधवाल, गिरधारी माण्डिया, हनुमान सामोता सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर रक्तदान कर मानवजीवन को बचाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करने आह्वान किया।

You might also like