राधा अष्टमी महोत्सव 19 को, तैयारियां प्रारंभ
निसं
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। मंदिर श्री गोपीनाथजी का श्रीमाधोपुर की महंत डॉक्टर मनोहर शरण दास ने बताया कि मंदिर में आगामी 19 सितंबर शनिवार को श्रीराधा अष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। महंतश्री ने जानकारी में बताया कि शनिवार 19 सितंबर को प्रात: 4:45 बजे मंगला आरती, प्रात: 5:15 बजे पंचामृत अभिषेक, सुबह 8 बजे श्रृंगार आरती, 8:15 बजे भगवान जगन्नाथ आरती, सुबह 9 बजे से संकीर्तन, 11 बजे से राधा रानी कथा, दोपहर 12:15 बजे महा आरती व पंजीरी पंचामृत वितरण तथा रात्रि 8 बजे से बधाई गान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डॉक्टर मनोहर शरण दास ने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाए।