कोरोना पॉजिटिव युवक को भेजा चूरू
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)18 मई। शहर में पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ गया है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति महाराष्ट्र से चार दिन पहले आया था और उसे आरके गार्डन में बनाये गये क्वारेंटाइन सेंटर में ही रखा गया था। देर शाम को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आने के बाद पीएमओं डॉ. महेश वर्मा, डा. दिलीप सोनी आदि ने मौके पर उपस्थित रहकर युवक की स्वास्थ्य जांच के बाद उसे मध्यरात्रि में एम्बूलेंस के जरिये चूरू भिजवाया। डॉ. दिलीप सोनी ने बताया कि शोलापुर महाराष्ट्र से आये युवक को चार दिनों से क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। जिसके चलते सुजानगढ़ शहर में कोई व्यक्ति इसके संपर्क में न हीं आ पाया।
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना से शहर की जनता में मानो हड़कंप सा मच गया। दूसरी ओर पीएमओं डॉ. महेश वर्मा ने बताया कि रेड जोन से आने वाले सभी व्यक्तियों को क्वारेंटाइन रखा जा रहा है, ताकि शहर की जनता में संक्रमण न फैले। वहीं लैब टेक्नीशियन राजेश गौड़ ने बताया कि दो दिन पहले लिए गए 41 सैंपल भेजे गए थे। जिनमें से एक युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वहीं पांच सैंपल पेंडिंग रखे गये थे, जिनमें से देर रात को चार की रिपोर्ट क्लीयर होकर नेगेटिव आ चुकी है। दूसरी शनिवार को 21, रविवार को 44 सैंपल भेजे गए हैं, जिनकी जांच आनी पैंडिंग हैं। गौड़ ने बताया कि बाहर से प्रवासी आने शुरू हुए हैं, तब से ही सुजानगढ़ में कोरोना की शुरूआत हुई है, इसलिए हर व्यक्ति को मास्क पहनकर व दो मीटर की शोसल डिस्टेंस के नियम की पालना करनी चाहिए, ताकि संक्रमण न हो।