युवाओं ने किया रक्तदान
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)18 मई। ब्लड बैंक में लगातार चल रही रक्त की कमी और प्रसूताओं के लिए हो रही आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए टीम हारे का सहारा ने 16 यूनिट रक्तदान करवाया। अशोक गुर्जर ने अपनी शादी की सालगिरह पर रक्तदान किया। वहीं शाहिद शेख ने प्रसूता के लिए रक्तदान किया। इसी प्रकार प्रकाश जाट, सुशील पुरोहित, गणेश बिजारणिया, महेंद्र बिजारणिया, नरेश बिजारणिया, महावीर बिजारणिया, बाबूलाल गुर्जर, सुभाष मंडा, ओमप्रकाश सामरिया, भोजराज सामरिया, तुलसीराम मेघवाल, मोहम्मद हुसैन खान, अहमद हुसैन खान, आमिर सुहैल आदि ने रक्तदान किया। टीम संयोजक श्याम स्वर्णकार, नवरतन बिजारणिया, पवन बिजारणिया, सद्दाम कादरी, रोशन खींची, सुरेंद्र सिंह राठौड, आमिर खान आदि ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।