डंफर पेड़ से टकराया, चालक घायल

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)18 मई। निकटवर्ती गांव गुलेरिया के पास स्थित आनंद होटल पर रविवार रात्रि को एक डम्पर पेड़ से टकरा गया, जिससे ड्राइवर उसमें बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक विनोद, श्याम, मनोज, बबलू, सपाम, सुखराम बुरडक और अन्य लोगों की मदद से आधा घंटे के प्रयास के बाद ड्राइवर को बाहर निकाल कर सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ड्राइवर लक्ष्मणराम जाट निवासी राणासर बीकान तहसील सरदारशहर डम्पर खाली करके बोबासर स्थित प्लांट जा रहा था। चिकित्सालय में घायल का उपचार किया गया।

You might also like