कार जब्त कर 6 जनों को किया गिरफतार
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ पुलिस ने एनएच 11 पर स्थित रिद्धि सिद्धि रेस्टोरेंट पर अवैध गतिविधि संचालित होने की सूचना मिलने पर थानाधिकारी संदीप द्वारा मय जाब्ता के सादा वस्त्रो में उक्त रेस्टोरेंट की निगरानी करते हुए पूरे रेस्टोरेंट की तलाशी ली गई। दबीश के बाद वहां मौके पर अवैध गतिविधि संचालित करने के संबंध में संभावनाएं मिली तथा मौके पर रेस्टोरेंट संचालक के अलावा पांच जनें वहां पर बैठे मिलने पर यहां आने का कारण पूछा तो वह कोई संतोष प्रद जवाब नहीं दे पाए। सभी 6 जनों को संदिग्ध होने पर संज्ञेय अपराध की रोकथाम करने हेतु धारा 170 बी एन एस में गिरफ्तार किया गया है तथा मौक़े से एक कार जब्त की गई।