काजड़ा में मिहिर भोज जयंती पर रक्तदान शिविर, शिक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश
कृष्ण गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत काजड़ा में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों और समाज के लोगों ने सम्राट मिहिर भोज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुनील खटाना एवं किशन चनेजा के सानिध्य में किया गया। रक्तदान शिविर के जरिए लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के विकास के लिए शिक्षा को सबसे ज्यादा महत्व देने की बात कही। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने भविष्य पर ध्यान देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के जरिए ही समाज आगे बढ़ सकता है। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया गया। बेटियों को बेटों के समान अवसर देने और उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाने पर जोर दिया गया। विक्रम सुशील शर्मा, पवन गुर्जर एवं भगवती प्रसाद चंदेलिया ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भावना बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करना चाहिए। कार्यक्रम में अशोक स्वामी, शशिकांत नगवान, रतन यादव, मुकेश खटाना, धन सिंह तनेजा, शील कुमार जोशी, हिमांशु कुमावत, यस नगवान, मोहित शर्मा, विक्रम खटाना, गजेंद्र सिंह शेखावत, निखिल नायक, विकास कुमावत, मोहित शेखावत, पंकज नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।