केसीसी में आज विराजेंगे गणपति बप्पा, सनातन धर्म मंदिर में नौ दिन चलेगा गणेश उत्सव

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी की श्री सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में सोमवार से सनातन धर्म मंदिर परिसर में नौ दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू होगा। महोत्सव का शुभारंभ दोपहर सवा 12 बजे भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना के साथ किया जाएगा। मंदिर मंत्री विमल शर्मा ने बताया कि परंपरागत विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच 5.25 फीट ऊंची गणपति बप्पा की प्रतिमा विराजित की जाएगी। समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना और महामंत्री अभिषेक पारीक ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के बाद नौ दिनों तक मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। इस दौरान पूजा-अर्चना, आरती और भजन संध्या सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

You might also like