रामदेव बाबा के जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी के प्रथम सेक्टर में नर्सरी स्कूल के पास शनिवार रात रामदेव बाबा का जागरण हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने रातभर भजनों का आनंद लिया और बाबा के जयकारे लगाए। समाजसेवी हरिराम गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में बाबा रामदेव की ज्योत प्रज्वलित कर भजन संध्या की शुरुआत की गई। मोई सद्दा के फतेहदास महाराज के सानिध्य में ओमप्रकाश तुनिया, चिड़ावा के विनोद कुमार, कन्हैयालाल खुड़िया, लक्ष्मण नाथ और हरमेंद्र सिंह पार्टी के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजन गायकों ने ‘बाबा रामदेव म्हारे आंगण पधारो…Ó और ‘रुणिचा रा धणी, म्हारी अरज सुनो…Ó जैसे भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। बीच-बीच में बाबा रामदेव के जयकारों से पंडाल गूंजता रहा। सुबह मंगल आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही जागरण का समापन हुआ। इस दौरान प्रेम सिंह, रोशन, प्रदीप, बंटी, देवीदत्त, चेतराम, सुनील, कमलेश, अशोक, कैलाश, बबलू, केवल चंद, जुगल, महावीर, राकेश पवार, राजवीर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।