भामाशाह ने टेम्प्रेचर नापने की मशीन व हैण्ड सैनिटाइजर भेंट किया
सालासर,(दिनेश स्वामी)18 मई। ग्राम खुड़ी में बने उप स्वास्थ्य केन्द्र पर सरपंच की प्रेरणा से ग्राम के ही भामाशाह ने मेडिकल सामग्री भेंट की। सरपंच नवीन सिलु ने बताया कि भामाशाह नेमीचन्द रूलानिया ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुड़ी में बनाये गये क्वारेंटाइन सेन्टर पर रूके लोगों के टेम्प्रेचर नापने के लिए मशीन व 20 डब्बे हैण्ड सैनिटाइजर के डॉक्टर बलदेव को भेंट किये।