फ्लोरेटो में लाइव ऑनलाइन पीटीएम आयोजित
सीकर,(जी एल सैनी)18 मई। जयपुर-बीकानेर बाईपास रोड सीकर स्थित आईसीएसई सम्बद्धता प्राप्त फ्लोरेटो वल्र्ड स्कूल में लाइव ऑनलाइन पीटीएम का आयोजन किया गया। कोरोना लॉक डाउन के दौरान चल रहे लाइव ऑनलाइन स्टडी प्रोग्राम के बाद अभिभावकों से संवाद स्थापित करने एवं विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत करवाने हेतु आयोजित इस लाइव पीटीएम में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फ्लोरेटो शेखावाटी की प्रथम स्कूल है जिसने स्कूल शिक्षा में सबसे पहले सामान्य ऑनलाइन स्टडी प्रोग्राम को कई कदम आगे बढ़ाते हुए इंटरऐक्टिव लाइव क्लासेज का रूप दिया है। विद्यार्थी फ्लोरेटो एप के माध्यम से घर बैठे लाइव क्लासेज, डाउट सेशन, होम वर्क, स्टडी मेटेरियल, टेस्ट के साथ-साथ ही ऑनलाइन ऐक्टिविटीज में बढ़-चढक़र भाग ले रहे हैं।
प्रिंसिपल सीमा सोनी एवं शिक्षक टीम ने पीटीएम में अभिभावकों से सुझाव भी लिए। संस्था चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि कोरोना महामारी ने ऑनलाइन एजुकेशन के क्षेत्र में आमुलचूल परिवर्तन किये हैं। विद्यार्थियों को घर में रहते हुए आधुनिकतम ऑनलाइन शिक्षण पद्धति से जोडक़र ऑफलाइन कैम्पस क्लासेज जैसा माहौल देने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।