युवती से दुष्कर्म का मामला: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद आरोपी ने कई बार किया शोषण

सुरेंद्र शर्मा 

सीकर (नवयत्न)। जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद आरोपी युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में युवती ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए सीकर आई थी और बाद में यहीं नौकरी करने लगी। इसी दौरान उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से पहचान हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। कुछ समय बाद आरोपी युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया।

युवती का आरोप है कि मुलाकात के दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और इसके बाद लगातार उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने सीकर सहित अन्य स्थानों पर भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी से शादी की बात कही तो वह टालमटोल करता रहा और अब शादी से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी युवक अब उसे धमकी दे रहा है कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसकी बदनामी कर देगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की

You might also like