खो-खो में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान, कबड्डी में द्वितीय स्थान किया हासिल

निसं
तारानगर (नवयत्न)। जीआरएन टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, तारानगर के विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की 11 वर्षीय बालक वर्ग की खो-खो टीम ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं 11 वर्षीय बालक वर्ग की कबड्डी टीम ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा देना विद्यालय की प्राथमिकता है। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना ने यह शानदार सफलता दिलाई है।

You might also like