संवत्सरी महापर्व के अवसर पर जैन समाज के लोगों में दिखा उत्साह

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। संघ ओसवाल पंचायत भवन तारानगर में पर्यूषण महापर्व के आठवें दिवस को संवत्सरी महापर्व के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम सरदारशहर से पधारे हुए उपासिका पदमा दूगड़ एवं संजू दूगड़ के सानिध्य में मनाया गया। संवत्सरी महापर्व के अवसर पर जैन समाज के लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। छोटे बच्चों, बहनों, युवकों एवं वृद्ध जनों सभी ने संवत्सरी महापर्व पर उपवास रखा। तेरापंथी सभा के पदाधिकारियों, महिला मंडल की बहनों, युवकों एवं कन्या मंडल ने सुमधुर गीतिका का संगान किया। मनोज चोरड़िया, मोना चोरड़िया, पदम श्यामसुखा ने सीमित शब्दों में आज के दिन के महत्व को बताया। कार्यक्रम का संयोजन अनु डागा ने किया।

You might also like