आबादी क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों से सड़क पर गिर रहे हैं पत्थर
निसं
खेतड़ी (नवयत्न)। खेतड़ी उपखंड के पपुरना ग्राम में दिन रात गुजरने वाले भारी लोडिंग डंपरो को बंद करवाने की ग्रामीणों ने मांग की है। ओवरलोड डंपरों से सड़क पर पत्थर गिरने से हादसा होने का भय बना रहता है। ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। रविवार को एक ओवरलोड डंपर खनन क्षेत्र से पपुरना की ओर आया तो उसमें से पत्थर सड़क पर गिर गए। जब डंपर ड्राइवर को ग्रामीणों ने रूकवा कर पत्थर गिरने पर अवगत करवाया तो ड्राइवर डंपर लेकर निकल गया। एडवोकेट निरंजन लाल सैनी ने बताया पपुरना ग्राम की आबादी क्षेत्र से भारी संख्या में और लोडिंग वाहन गुजरते हैं, जिसे आए दिन हादसे होते रहते हैं जान माल का खतरा बना रहता है। पहले जिस रूट से भारी वाहन गुजरते थे इस रुट पर गुजरने और स्पीड ब्रेकर लगवाने की भी मांग की। आबादी क्षेत्र से गुजरने वाले इन ओवरलोड डंपरों के पत्थर मकान की दीवार पर गिर जाते हैं आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन ओवरलोडिंग डंपरो वाहनों पर कोई भी कानूनी कार्य नहीं कर रहा और न ही ध्यान दिया जा रहे। दो दिन पहले भी आबादी क्षेत्र से गुजर रहे डंपर से पत्थर गिरने से सड़क किनारे बने मकान की दिवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। दीवार के पास कोई नहीं होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। आबादी क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों का संचालन बंद करवाने को लेकर ग्रामीणों की ओर से पिछले काफी समय से प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन प्रशासन किसी बड़ा हादसे का इंतजार कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द आबादी क्षेत्र में संचालन बंद नहीं किया गया तो ग्रामीणों की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान घटना की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची तथा जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।