युवक का पेड़ पर लटकता मिला शव
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। मंगलवार को दोहपर में मांडेता स्थित एक खेत खेजड़ी के पेड़ से युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर सुजानगढ़ कोतवाली थाना के सीआई मुकेश चंद, एसआई रामस्वरूप बिश्नोई मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक नवरत्न बिजारणिया की मदद से शव को राजकीय बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। मृतक की पहचान बाबूलाल पुत्र गंगाराम, निवासी सिमसिया हाल सुजानगढ़ के रूप में हुई। घटना स्थल के आसपास घास फूस वगैरह होने के कारण किसी को काफी देर तक दिखाई नहीं दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। मृतक के पिता और भाई विदेश रहते हैं। पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद बुधवार को होने की सम्भावना है।