गायत्री पूनिया को सांस समूह ने फेस ऑफ दा डे के रूप में चुना

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)18 मई। कोरोना संकट एवं लॉक डाउन के दौरान झुग्गी झौंपड़ी में रहने वाले एवं मजदूर-गरीब जरुरतमंद परिवारों को समय पर राशन पहुंचाने एवं दु:ख-दर्द में भागीदारी निभाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता गायत्री पूनिया को सांस समूह ने फेस ऑफ दा डे के रूप में चुना है। फेस ऑफ दा डे कार्यक्रम को अनवरत जारी रखते हुए गायत्री पूनिया को उक्त उपाधि से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि समर्पित सेवा संस्थान के माध्यम से किसान, मजदूर, गरीब परिवारों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करवाने तथा झुग्गी झौंपडिय़ों में रहने वाले बच्चे को झुग्गी झौंपड़ी में जाकर पढ़ाई करवाना ही नहीं, बल्कि उनको शिक्षण संस्थाओं से जोडऩे का भी काम किया जा रहा है।

You might also like