जरूरतमंद छात्राओं को छात्रवृत्ति के साथ शिक्षण सामग्री वितरित
निलेश मुद्गल
झुंझुनू (नवयत्न)। महावीर इंटरनेशनल सनराइज की ओर से डॉ. एस.एन. शुक्ला की प्रेरणा से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, अलसीसर में जरूरतमंद एवं होनहार छात्राओं को छात्रवृत्ति के साथ विद्यार्थियों को उपयोगी शिक्षण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में चेन्नई निवासी भामाशाह ओमप्रकाश तुलस्यान की ओर से ‘बेटी पढ़ाओÓ अभियान के तहत पांच छात्राओं को प्रति छात्रा 3 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी गई। संस्था की ओर से भी एक छात्रा को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं कंचन शर्मा ने छात्राओं को 100 सौंदर्य किट वितरित कीं। मुबारक अली पहाड़ियान ने 56 छोटे बच्चों को स्टेशनरी तथा बड़े विद्यार्थियों को डिक्शनरी प्रदान की। अपेक्स के ‘झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ोÓ अभियान के तहत छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को 100 सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में जॉन चेयरमैन डॉ. एस.एन. शुक्ला, संस्था चेयरमैन डॉ. उम्मेद सिंह शेखावत, सचिव प्रदीप कुमार शुक्ला, रीजन ट्रेजरार देवेंद्र कुमार गोड़, रामगोपाल शर्मा, प्रकाश शर्मा और महबूब खान सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय के प्राचार्य मुरलीधर सैनी ने भामाशाहों एवं संस्था पदाधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रखर शुक्ला का विशेष सहयोग रहा।