गणेश महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी के सनातन धर्म मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दूसरे दिन मंगलवार सुबह सवा आठ बजे पंडित जितेंद्र शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करा कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर मंत्री विमल शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम आरती और विशेष अनुष्ठानों का आयोजन हो रहा है। सोमवार देर शाम को जयंत सोनी, पूनम सोनी, प्रियांश सोनी की मुख्य यजमानी में गणपति बाबा की आरती हुई जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने बप्पा के दरबार में दीप प्रज्वलित कर मनोकामनाएं मांगी। गणपति बाबा के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है। इस अवसर पर महिलाओं ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना, महामंत्री अभिषेक पारीक, उपाध्यक्ष राजेश डांढेल, चौधरी बलजीत सिंह, दिपक मोदी, लक्ष्मीनारायण शर्मा, राधा कृष्ण, आलोक जैदिया, रमेश पांडे, नरेश मीणा, राजेश दोचानिया, राजलेश नारवाल, धर्मपाल कुमावत, राजकुमार टेलर, नारू संजय जिदंड़, विकास शर्मा, आनंद शर्मा, टिपेश जांगिड़ सहित अनेक श्रद्धांलूओं ने गणपति बाबा के आगे माथा टेक कर आर्शिवाद लिया।

You might also like